Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया देहरादून में भरेंगे हुंकार,...

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया देहरादून में भरेंगे हुंकार, करेंगे प्रेस वार्ता

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी आज बुधवार को देहरादून में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान वह राज्य सरकार को कई मामलों में घेर सकते हैं।

6 माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी मिलेगी
वहीं इससे पहले मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रोजगार गारंटी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना से हर घर को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने तक हर महीने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। नौकरी में 80 फीसदी रोजगार उत्तराखंडवासियों को मिलेगा। 6 माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी मिलेगी। 

जॉब पोर्टल बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि रोजगार एवंजॉब पोर्टल बनाया जाएगा पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल बनाया जाएगा। हर विधानसभा में घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष तराई प्रेम सिंह, विधानसभा प्रभारी रांनीपुर प्रशांत रॉय, ग्रामीण प्रभारी नरेश शर्मा, कलियर प्रभारी सादाब आलम, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, हर्षित नौटियाल, जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments