Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक कालेजों में आयुष और यूजी की काउंसलिंग कल...

आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक कालेजों में आयुष और यूजी की काउंसलिंग कल से

देहरादून। आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक कालेजों में यूजी पाठ्यक्रम में दाखिले का इंतजार खत्म हो गया है। आयुष-यूजी की काउंसलिंग 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार मापअप राउंड सहित तीन चरण में काउंसलिंग कराई जाएगी। कुलपति डा. सुनील जोशी ने बताया कि काउंसलिंग संबंधी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन छात्रों ने नीट क्वालिफाई किया होगा, वही आयुष काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग आयुष ऐडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी करती है, जबकि राज्य कोटा की सीटों के लिए आयुर्वेद विवि केंद्रीयकृत काउंसलिंग का आयोजन करता है।

कुलपति के अनुसार, नीट की मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए अर्ह अभ्यर्थी 20 फरवरी से आनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में तीन सरकारी आयुर्वेद कालेज हैैं। इनमें विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर, गुरुकुल व ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज शामिल है। इसके अलावा निजी कालेजों में 16 आयुर्वेद कालेज, दो होम्योपैथिक और एक यूनानी कालेज है। दो निजी आयुर्वेद कालेज की मान्यता अभी नहीं आई है। जबकि एक कालेज को इस बार मान्यता नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments