Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारकों को आज से मिलेंगी तीन नई...

आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारकों को आज से मिलेंगी तीन नई सुविधाएं

अटल आयुष्मान भारत व राज्य अटल आयुष्मान योजना में आज एक नवंबर से तीन नई सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। गोल्डन कार्ड धारकों को अब किडनी प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नया राशन कार्ड धारक भी आसानी से गोल्डन कार्ड बनवा सकेगा। योजना में 400 बीमारियों के इलाज के पैकेज की बढ़ी हुईं दरें लागू हो जाएंगी।

44 लाख से अधिक लाभार्थियों के बन चुके गोल्डन कार्ड
प्रदेश में आयुष्मान भारत और राज्य अटल आयुष्मान के तहत अब तक 44 लाख से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। जिनमें से 3.60 लाख लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया गया। जिस पर सरकार ने 456 करोड़ की राशि व्यय की है। अभी तक योजना में किडनी ट्रांसप्लांट का इलाज मान्य नहीं था। अब गोल्डन कार्ड धारकों को किडनी ट्रांसप्लांट का इलाज भी मिलेगा।

साथ ही गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सरकार ने 2014-15 तक बने राशन कार्ड का डाटा लिया था। जिससे नए राशन कार्ड धारकों का कार्ड नहीं बन पा रहा था। अब तक राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने राशन कार्ड धारकों का नया डाटा आईटी सिस्टम पर फीड कर दिया है। आयुष्मान योजना के सिस्टम पर राशन कार्ड स्वत: ही अपडेट होता रहेगा। योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की मांग पर केंद्र सरकार ने 400 बीमारियों के इलाज की पैकेज दरें बढ़ाई हैं। जो एक नवंबर से लागू हो जाएंगी।

जिलावार बने गोल्डन कार्ड और लाभार्थी
जिला                 कार्ड                लाभार्थी       व्यय राशि (करोड़ में)
अल्मोड़ा            2.37 लाख            7439            9.44
बागेश्वर             1.01  लाख            3293            3.32
चमोली             1.8 लाख              10138           14.31
चंपावत             0.97 लाख            3382             4.35
देहरादून           9.54 लाख            108338         157.19
हरिद्वार            7.26 लाख             56920            89.86
नैनीताल           4.08 लाख             31715            29.35
पौड़ी               3.24 लाख              27563           34.67
पिथौरागढ़        1.82 लाख              8659             7.44
रुद्रप्रयाग          1.09 लाख             5709              9.90
टिहरी              2.91 लाख             21357            31.75
यूएस नगर        6.67 लाख             43111             47.88
उत्तरकाशी       1.69 लाख             10377            16.81              

आयुष्मान योजना में तीन नई सुविधाएं एक नवंबर से शुरू हो जाएंगी। किडनी ट्रांसप्लांट इलाज के साथ ही इलाज पैकेज की नई दरें लागू हो जाएंगी। साथ ही नए राशन कार्ड धारकों का भी आसानी से गोल्डन कार्ड बन सकेगा।
– डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments