Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधआयोग की टीम आज पहुंचेगी उत्तरकाशी, मंदिर में प्रवेश करने पर दलित...

आयोग की टीम आज पहुंचेगी उत्तरकाशी, मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक के साथ हुई थी मारपीट

उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश को लेकर दलित युवक की पिटाई मामले में केंद्रीय अनुसूचित आयोग की टीम सोमवार को मोरी पहुंचेगी। पूर्व सांसद तरुण विजय भी टीम के साथ रहेंगे। बीते दिनों बेनोल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष की मंदिर में प्रवेश करने पर मोरी क्षेत्र के कुछ लोगों ने जलती लकड़ी से पीटा।

युवक दून अस्पताल में भर्ती है। दलित युवक की पिटाई का केंद्रीय अनुसूचित आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया। मामले की जांच के लिए आयोग की वरिष्ठ सदस्य अंजू बाला की अगुवाई में टीम सोमवार का मोरी पहुंच कर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज करेगी।

पूर्व सांसद तरुण विजय भी आयोग की टीम के साथ उत्तरकाशी जाएंगे। उन्होंने कहा कि जातिभेद का विष फैलाने वाले धर्म के शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि वे दलित उत्पीड़न के खिलाफ लड़ते रहे हैं। मई 2016 में वे दलितों के मंदिर प्रवेश के लिए जौनसार बावर गए थे।

जहां उनके ऊपर भीषण पथराव किया गया। एक माह अस्पताल भर्ती रहे लेकिन आज तक दलित प्रवेश के लिए उनके ऊपर किए गए हमले की जांच का कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा हिंदू समाज एक है। जातिभेद का विष फैलाने वाले धर्म के शत्रु हैं। दलित धर्म के पराक्रमी योद्धा व हमारे पूज्य हैं। उन पर हमला हमारे धर्म पर हमला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments