Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआरएसएस पदाधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

आरएसएस पदाधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

अंकिता और उसके परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ऋषिकेश में गुरुवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। वह टिप्पणी करने वाले आरएसएस पदाधिकारी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल ने सोशल मीडिया में अंकित और उसके परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। बाद में टिप्पणी वापस लेने के साथ ही कर्णवाल ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन लोगों में गुस्सा बरकरार है। बुधवार को रायवाल में लोगों ने थाने का घेराव किया, इसके बाद कर्णवाल पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। गुरुवार को ऋषिकेश में कर्णवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments