Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनआरडीएसएस योजना के तहत यूपीसीएल अधिकारियों को मिला रियल टाइम डेटा सिस्टम...

आरडीएसएस योजना के तहत यूपीसीएल अधिकारियों को मिला रियल टाइम डेटा सिस्टम का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के फील्ड अधिकारियों को आरडीएसएस योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) के अंतर्गत रियल टाइम डेटा एक्विजिशन सिस्टम (RT-DAS) के उपयोग का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस तकनीकी प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की निगरानी, संचालन और त्वरित निर्णय लेने में सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से हर उपसंस्थान (सबस्टेशन) से जुड़े करंट और वोल्टेज का डेटा रीयल टाइम में देखा जा सकता है। यदि किसी 11 केवी फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो यह सिस्टम तत्काल अलर्ट भेजेगा, जिससे संबंधित अधिकारी तेजी से कार्रवाई कर सकेंगे और बिजली बहाली की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

यह प्रणाली न केवल त्वरित निर्णय में मदद करेगी, बल्कि पूरे बिजली वितरण तंत्र की गुणवत्ता और स्थिरता पर भी नजर रखेगी। हर फीडर पर यह दर्ज होगा कि दिनभर में कितनी देर बिजली उपलब्ध रही, जिससे यूपीसीएल को सेवा सुधार के लिए डाटा-आधारित निर्णय लेने में आसानी होगी।

प्रशिक्षण में सभी मंडलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों को लॉगिन आईडी प्रदान की गई, जिसके जरिए वे अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे और समय रहते निर्णय ले सकेंगे।

यूपीसीएल का यह कदम बिजली आपूर्ति को अधिक पारदर्शी, तकनीकी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments