Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआरुषि निशंक फिल्म ‘तारिणी’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

आरुषि निशंक फिल्म ‘तारिणी’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक फिल्म ‘तारिणी’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। ‘तारिणी’ समुद्र के सफर पर निकली छह जाबांज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म है। इन्हीं छह अफसरों में से एक किरदार आरुषि निभाएंगी।

कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक इससे पहले म्यूजिक एलबम भी कर चुकी हैं। आरुषि निशंक महिला अधिकारों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी है। बताया जा रहा है कि गीतकार प्रसून जोशी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ‘उरी’ फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर कर सकते हैं।

क्या है आइएनएस तारिणी

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 19 सितंबर 2017 को प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका आइएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था। 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वे वापस आई थीं। इस अभियान को पूरा करने में 254 दिन का समय लगा था। अभियान के दौरान टीम ने तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर पूरा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments