Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआवास विकास कालोनी में गुलदार दिखने से हड़कंप, वन विभाग की टीम...

आवास विकास कालोनी में गुलदार दिखने से हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर

पहले से ही गुलदार प्रभावित क्षेत्र आवास विकास कालोनी में मंगलवार की सुबह एक भूखंड में गुलदार नजर आया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गईं। विभाग की टीम मौके पर है। आवास विकास कालोनी, बाबा काली कमली बगीचा, भरत विहार कालोनी आदि पहले से गुलदार प्रभावित क्षेत्र है। यहां बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर गुलदार और उसके परिवार का ठिकाना रहा है। करीब दो माह पूर्व वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक मादा गुलदार और उसके बाद उसके एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। वन विभाग को गुलजार के दो अन्य शावक की तलाश थी।

मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे आवास विकास कालोनी में छत के ऊपर टहल रहे एक व्यक्ति को भूखंड में गुलदार नजर आया। आसपास नागरिकों को जब इस बात की सूचना मिली तो सभी लोग अलर्ट हो गए। सुबह बड़ी संख्या में लोग यहां प्रातः भ्रमण पर निकलते हैं। नागरिकों की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर है, गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। आस पास क्षेत्र में लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments