Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस यात्रा से शुरू हो रहा बीजेपी का चुनाव अभियान

इस यात्रा से शुरू हो रहा बीजेपी का चुनाव अभियान

उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। वहीं, उत्तराखंड सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से 19 अगस्त तक पांच जिलों देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का भी फैसला किया गया है।सितंबर में पार्टी द्वारा 55 हजार से अधिक पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने अक्टूबर तक के कार्यक्रमों को फाइनल कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों से लेकर विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय करते हुए इन कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।यह सुनिश्चित किया जाए कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे। इसके लिए लाभार्थियों से भी जानकारी और फीडबैक ली जाए। वहीं बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments