Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डई-कैबिनेट के लिए उत्तराखंड को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे...

ई-कैबिनेट के लिए उत्तराखंड को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे पुरस्कृत

उत्तराखंड को ई कैबिनेट के लिए अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस मिलेगा। कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीआईएस) के स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप (एसआईजी) ने राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को वर्ष 2020 इस अवॉर्ड के लिए चुना है।

ई कैबिनेट करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। लखनऊ में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के गोपन विभाग के अधिकारी यह अवॉर्ड प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

नॉन-प्रोफिट सोसायटी सीएसआई ई गवर्नेस में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य के लिए अवॉर्ड देती है। उत्तराखंड में ई-कैबिनेट की पहल को ई-गवर्नेस की दिशा में बड़ा कदम मानते हुए अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा। संस्था इसे बेस्ट प्रेक्टीसेज के अंतर्गत अन्य राज्यों के साथ भी साझा करेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोपन विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए ई-गवर्नेंस बहुत जरूरी है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट, सीएम हेल्पलाइन आदि महत्वपूर्ण पहल हैं। कोशिश है कि लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ मिले।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि ई-कैबिनेट की पहल करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उत्तराखंड में ई-कैबिनेट के मॉडल पर दूसरे राज्यों में भी विचार किया जा रहा है। सचिवालय के लगभग सभी अनुभागों में ई-ऑफिस प्रारंभ किया जा चुका है। सूचना तकनीक के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments