Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन, एनएच पर संचालन...

ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन, एनएच पर संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग

ऋषिकेश। नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा संचालकों ने श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

ई-रिक्शा संचालकों को संबोधित करते हुए श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ने ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे (एनएच) से प्रतिबंधित करने के संदर्भ में शासन को प्रस्ताव भेजना असंवैधानिक है।

नेशनल हाईवे में संचालन का अधिकार छीनने को लेकर प्रदर्शन
ई-रिक्शा संचालक रोड टैक्स और फिटनेस टैक्स के रूप में सरकार को राजस्व की पूर्ति करते हैं ऐसे में उनसे नेशनल हाईवे में संचालन का अधिकार छीनना ई-रिक्शा संचालकों के संवैधानिक अधिकार का हनन है, इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

ई-रिक्शा संचालक करेंगे सीएम आवास का घेराव
उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे से हटाने संबंधी प्रस्ताव को निरस्त ना किया गया तो समस्त ई-रिक्शा संचालक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे प्रदर्शन व घेराव करने के पश्चात ई-रिक्शा संचालकों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।

प्रदर्शन व घेराव करने वालों में विजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन नंदकिशोर जाटव, अध्यक्ष देवभूमि ई रिक्शा यूनियन आईएसबीटी संजय शर्मा, अध्यक्ष योग नगरी ई रिक्शा ई ऑटो एसोसिएशन परविंदर सिंह, सचिव बाबा नीम करोली ई रिक्शा यूनियन ऋषि कपूर, कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामपुर छिद्रवाला ई रिक्शा एसोसिएशन देवानंद बर्थवॉल, मोहनलाल कुकरेती, सुशील लखेरा, उमेश जोशी, राकेश सिंह नेगी, कुंवर सिंह चौहान, रमेश राणा कोटी, नारायण सिंह भंडारी, वीर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, सुनील बलूनी, रोहिणीधर बर्थवाल, देवेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments