Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधईश्वरन डक़ैती कांड का मुख्य आरोपी एक साल बाद अरेस्ट

ईश्वरन डक़ैती कांड का मुख्य आरोपी एक साल बाद अरेस्ट

राजधानी देहरादून में करोड़ों की डकै़ती मामले में दून पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दून पुलिस की एसओजी टीम ने आरोपी को मेरठ के टीपी नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के ख़िलाफ दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में 30 से ज्यादा मुक़दमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से लाखों की क़ीमत के सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

 

आरोपी इतना शातिर है कि इसका वास्तविक नाम और पता किसी को भी मालूम नही था। बताते चलें की 22 सितंबर 2019 को देर रात आर पी ईश्वरन के घर कुछ हथियार बंद बदमाशो ने परिवारवालों को बंधक बना कर करोड़ों रुपए की लूट को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी सुरेश जाटव जो कि अपना नाम बदलकर 1 साल से फरार चल रहा था उसको राजपुर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। डीआईजी देहरादून जोशी ने बताया कि 22 सितम्बर 2019 को देहरादून के मशहूर चार्टर्ड एकाउंटेंट आरपी ईश्वरन के घर डकै़ती की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया गया था। मामले में 8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। घटना के बाद से यह मुख्य आरोपी सुरेश जाटव ग़ायब चल रहा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments