Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरांचल उत्थान परिषद कल से शुरू करेगा हरेला पर्व

उत्तरांचल उत्थान परिषद कल से शुरू करेगा हरेला पर्व

देहरादून।  उत्तरांचल उत्थान परिषद इस वर्ष भी प्रदेशभर में हरेला पर्व उत्साह से मनाएगा। इसके तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शास्त्रीनगर कालोनी में पौधारोपण कर की जाएगी। हरेला के संयोजक वाइएन कोठियाल ने कहा कि शास्त्रीनगर कालोनी के निवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व वन संरक्षक आरबीएस रावत बतौर मुख्य अतिथि व रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पौधारोपण के लिए पौधे व ट्रीगार्ड की आपूर्ति एमडीडीए की ओर से की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments