Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हुई गैरसैंण, आदेश जारी

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हुई गैरसैंण, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार गैरसैंण(भराड़ीसैंण) को राजधानी का दर्जा मिल ही गया। गैरसैंण प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी है। सोमवार को इसे लेकर शासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि चार मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साल 2020-21 का बजट पेश करने के बाद अंत में गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा की थी। इस दौरान सीएम रावत भावुक भी हुए थे।

उत्तराखंड राज्य को आखिरकार जनभावनाओं की राजधानी मिल ही गई। इसी साल चार मार्च को गैरसैंण ग्रीष्मकालीन रजधानी की घोषणा की गई थी और अब आठ जून को इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद उत्तराखंड की दो राजधानियां बन गई हैं। आपको बता दें कि जब सीएम ने गैरसैंण राजधानी की घोषणा की थी, उसके बाद उन्होंने कहा था कि बहुत सोच विचार और मंथन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। यह राज्य आंदोलन के शहीदों, मातृशक्ति, नौजवानों और आंदोलनकारियों को सर्मिपत है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि अब गैरसैंण के राजधानी बनने से पर्वतीय क्षेत्रों का विकास जोर पकड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments