Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू, सदन के बाहर धरने...

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू, सदन के बाहर धरने पर बैठीं विधायक अनुपमा रावत

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गार्ड तो आफ आनर दिया गया।

सुबह 11 बजे से राज्यपाल  का अभिभाषण शुरू हुआ। अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला अभिभाषण है। राज्‍यपाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर रही है। संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मातृ शिशु सेवा में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।

सदन के बाहर धरने पर विधायक अनुपमा रावत

वहीं हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत विधानसभा सदन के बाहर महंगाई के विरोध में धरने में बैठ गईं।

मंगलवार को पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश करेगी।

विस सत्र में तल्ख रहेंगे कांग्रेस के तेवर

कांग्रेस पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में तीखे तेवर अपनाने जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने अभी नेता विधायक दल का चयन नहीं किया है।

विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने के संकेत दिए। विशेष रूप से महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस मुखर रहेगी। निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार ने भी राज्यवासियों को झुनझुना थमाया था। नई सरकार भी ऐसे ही संकेत दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments