Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड...

उत्तराखंड की मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की उड़न गर्ल मानसी नेगी ने नादयाड गुजरात में चल रही बीसवीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की दस किलोमीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मानसी ने इसके साथ ही कोलम्बिया में एक से 6 अगस्त तक होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पिनयनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

मानसी की यह स्पर्धा शनिवार की सुबह सम्पन्न हुई है। मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी की यह पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा है। वह वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंस विंग की खिलाड़ी है। वह 2015 से इस विंग में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रही है। इससे पूर्व मानसी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर रेस वॉकिंग में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया था। इससे पहले शुक्रवार को चम्पावत के सचिन ने भी 20वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 10 हजार मीटर रेस वॉक जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कोलम्बिया में होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments