Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की राजनीति की आयरन लेडी नही रही , इंदिरा जी के...

उत्तराखंड की राजनीति की आयरन लेडी नही रही , इंदिरा जी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर , सीएम , पूर्व सीएम ने जताया शोक , जानिए इंदिरा ह्रदयेश का राजनैतिक सफर


उत्तराखंड

Big breaking:-उत्तराखंड की राजनीति की आयरन लेडी नही रही , इंदिरा जी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर , सीएम , पूर्व सीएम ने जताया शोक , जानिए इंदिरा ह्रदयेश का राजनैतिक सफर

देहरादून– उत्तराखंड की राजनीति ने अपना एक बड़ा सितारा खो दिया है जी हां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश अब हमारे बीच नहीं रही साफ है सालों के अपने राजनीतिक करियर मैं इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड की राजनीति को बहुत दिया है 7 अप्रैल 1941 में जन्मी इंदिरा हृदयेश ने 80 की उम्र में दिल्ली में आज अंतिम सांस ली आज सुबह उत्तराखंड सदन में नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें संभाला ना जा सका और उनका निधन हो गया इंदिरा हरदेश के राजनीतिक सफर पर नजर डालें 1974 में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में पहली बार चुनी गई जिसके बाद 1986 1992 और 1998 में इंदिरा ह्रदयेश लगातार चार बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई साल 2000 साल 2000 में अंतरिम उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनी और प्रखरता से उत्तराखंड के मुद्दों को सदन में रखा साल 2002 में उत्तराखंड में जब पहले चुनाव हुए तो हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष विधानसभा चुनाव जीतकर पहुंची जहां उन्हें एनडी तिवारी सरकार में संसदीय कार्य , लोक निर्माण विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को देखने का मौका मिला एनडी तिवारी सरकार में इंदिरा ह्रदयेश का इतना बोलबाला था कि कि उन्हें सुपर मुख्यमंत्री तक कहा जाता था इंदिरा ह्रदयेश जो कह दे वह पत्थर की लकीर हुआ करती थी 2007 से 12 के टर में इंदिरा हृदयेश चुनाव नहीं जीत सकी लेकिन 2012 मैं एक बार फिर वह विधानसभा चुनाव जीती और विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में वित्त मंत्री संसदीय कार्य समेत कई महत्वपूर्ण विभाग इंदिरा हृदयेश ने देखें वही 2017 के विधानसभा चुनाव में इंदिरा ह्रदयेश एक बार फिर हल्द्वानी से जीतकर पहुंची कांग्रेस विपक्ष में बैठी तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में इंदिरा ह्रदयेश को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिला इंदिरा हृदयेश एक मजबूत इरादों की महिला कहीं जाती रही है उन्हें उत्तराखंड की राजनीति की आयरन लेडी भी कहा जाता रहा है उनका एकाएक सबके बीच से चला जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है प्रदेश के तमाम मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड की जनता अपनी इस महत्वपूर्ण और प्रिय नेता के जाने से स्तब्ध है किसी को उम्मीद नहीं थी कि 2022 के चुनाव की रणनीति बनाने दिल्ली गई इंदिरा ह्रदयेश को अब कोई नहीं मिल पाएगा उत्तराखंड की राजनीति में उनके जाने से जो खालीपन हुआ है उसको कभी भरा नहीं जा सकता इंदिरा ह्रदयेश की उत्तराखंड की राजनीति में इतनी धमक थी कि अगर वह किसी मुख्यमंत्री को कुछ कह दें तो मजाल नहीं कि मुख्यमंत्री भी उनकी बात को टाल दें आपको बता दें कुछ समय पहले ही इंदिरा ह्रदयेश को कोरोना हुआ जिसकी जंग जीतकर वह वापस आई फिर उनकी हार्ट सर्जरी भी दिल्ली में कराई गई थी जिस से भी वह रिकवर कर गई थी लेकिन एकाएक उनका निधन हो जाना किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी।वही प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम राजनैतिक नेताओ ने उनके निधन पर शोक जताया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments