Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब पूरी तरह स्वस्थ

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब पूरी तरह स्वस्थ

देहरादून।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अब लगभग पूर्ण स्वस्थ हैं। उनकी स्वस्थता को देखते हुए एम्स अस्प्ताल प्रशासन उन्हें अब डिस्चार्ज करने का प्लान कर रहा है।

कोविड उपचार हेतु एम्स, ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर स्थिति में है। एम्स में भर्ती होने के बाद उपचाराधीन रहते हुए उन्हें किसी भी प्रकार का कोविड को कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमित होने के बाद उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सोमवार 23 नवम्बर को इलाज हेतु एम्स में भर्ती किया गया था। तब से एम्स के 5 विशेषज्ञ डाॅक्टर उनके स्वास्थ्य पर नियमित तौर से लगातार निगरानी रख रहे हैं। एम्स अस्पताल प्रशासन के डीन, प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल महोदया अब लगभग पूर्ण स्वस्थ हैं। उनके कोविड से सम्बन्धित रक्त के सभी मानक भी सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण विकसित हुए उनको 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की गाईडलाईन के अनुसार उन्हें अब डिस्चार्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में लगभग पूर्ण सुधार को देखते हुए उन्हें दो-एक दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments