Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी, निचले क्षे़त्रों में शीतलहर...

उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी, निचले क्षे़त्रों में शीतलहर का प्रकोप


देहरादून। लगातार दूसरे दिन भी उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।


केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी है। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है।

राज्य की पहाड़ी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। चमोली में निजमूला घाटी में आज तड़के से हल्की बर्फबारी जारी है।


यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव के आसपास भी आज बर्फबारी हुई। जिसके बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है।

केदारनाथ में बर्फबारी
औली में भी आज सुबह अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। यहां सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

वहीं मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अनेक स्थानों पर हल्की बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।


औली में आज सुबह हुई बर्फबारी के बाद कुछ इस तरह का नजारा दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments