Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने...

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

मौसम के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा, अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

बारिश से बढ़ा नदियों का जल स्तर, कई सड़कें बंद
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मुनस्यारी के गोल्फा गांव में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, नाचनी-भैसकोट 80 मीटर सड़क भुजगड़ नदी में समा गई।
पिथौरागढ़ जिले में बारिश से 11 सड़कें बंद चल रही हैं। 

बारिश का सितम बागेश्वर जिले में भी जारी है, बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से बंद कांडा की ढालन-खुनौली समेत पांच सड़कों में अब भी यातायात बहाल नहीं हो सका है। बारिश से नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर में रविवार रात फिर करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments