Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

देहरादून। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम प्रदेश में बना रहेगा।

बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

बदरीनाथ हाईवे मंगलवार देर रात करीब एक बजे क्षेत्रपाल में चट्टान से भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।

कई श्रद्धालु पित्र तर्पण के लिए बदरीनाथ धाम जा रहे थे जो अभी हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे पर लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है° जिससे जेसीबी मशीनों को हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments