Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक प्रतिदिन 1500 से ज्यादा लोग राज्य में नहीं आ सकेंगे।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की चुनौती बरकरार है। इसे देखते हुए बीते हफ्ते सरकार ने शनिवार और रविवार को इन चार जिलों में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया था। इसमें अग्रिम आदेशों तक इसे जारी रखने की बात कही गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने लॉकडाउन के संबंध में इन चार जिलों के जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ मंथन किया। चारों जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इन चार जिलों में दो दिनी लॉकडाउन अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस हफ्ते भी लॉकडाउन में ढील देने के हालात नहीं हैं। ये आदेश यथावत लागू है। इन जिलों में इन दो दिन आवश्यक सेवाएं, औद्योगिक इकाइयां, कृषि और निर्माण गतिविधियां, शराब की दुकानें, होटल चालू रहेंगे। आम लोग और उनके वाहनों का संचालन, राष्ट्रीय और राजमार्गों पर सामान की आवाजाही रहेगी। चार जिलों में लागू दो दिनी पूर्ण लॉकडाउन से बसों, ट्रेन या हवाईजहाज से आने वाले यात्रियों को आवाजाही में छूट रहेगी। अन्य राज्यों से किसी भी यात्रा सेवा के जरिये उत्तराखंड आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सिटी वेबपोर्टल पर यात्रा से पहले पंजीकरण कराना की व्यवस्था यथावत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments