Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पहले बाल मित्र थाने का उद्घाटन आज, सीएम करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड के पहले बाल मित्र थाने का उद्घाटन आज, सीएम करेंगे शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड के पहले बाल मित्र थाने का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज करेंगे। डालनवाला कोतवाली में यह बाल मित्र थाना बनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाल मित्र थाना एक बहुत अच्छा कदम है। थानों में आने वाले बच्चे पुलिस से भयभीत न हों इसके लिए वहां पर माहौल बनाया गया है। डालनवाला के बाद सभी जगह इस तरह की व्यवस्था करने की तैयारियां चल रही हैं।

दरअसल, किसी अपराध में यदि बच्चों का नाम आता है तो वे पुलिस से भयभीत न होकर यहां आ सकेंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसी महिलाएं भी आती हैं जिनके साथ बच्चे होते हैं तो वे भी यहां पर खेल सकेंगे। यही नहीं यदि कोई गायब बच्चा ढूंढने के बाद थाने लाया जाता है तो उसके लिए भी यहां अच्छा माहौल मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments