Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार लोकसभा में करेंगे महासचिव का...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार लोकसभा में करेंगे महासचिव का पद ग्रहण

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एक दिसंबर को लोकसभा के महासचिव का पद ग्रहण करेंगे। वह वर्तमान महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की छवि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की रही है। उनकी देखरेख में ही केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और ऑल वेदर रोड का कार्य परवान चढ़ा।

उनकी कार्यशैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद आई। यही कारण है कि जब जुलाई में उत्पल कुमार सिंह सेवानिवृत्त हुए तो अगस्त अंत में उन्हें लोकसभा के महासचिव पद का जिम्मा दिया गया। अब सूत्रों की मानें तो उनकी इस जिम्मेदारी में और इजाफा करते हुए उन्हें लोकसभा के महासचिव पद पर तैनाती दी जा रही है। पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि अभी उन्हें नई ज्वाइनिंग के संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में मिली नई जिम्मेदारी को उठाने के लिए वह तैयार हैं। पूर्व में भी वह प्रशासनिक कार्य देख चुके हैं। ऐसे में इस अनुभव का फायदा भी उन्हें नई जिम्मेदारी को निभाने में मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments