Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बना रहेगा कोहरे का असर

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बना रहेगा कोहरे का असर

देहरादून। उत्तराखंड में दिनभर चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। तापमान सामान्य है, लेकिन दिन के समय भी कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बना रहेगा। शुक्रवार के बाद मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के बाद बुधवार को ज्यादातर शहरों में पारा सामान्य के करीब रहा। चंपावत में न्यूनतम पारा शून्य के करीब दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। अगले दो दिन प्रदेश का मौसम इसी प्रकार बना रहने की संभावना है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। वहीं पहाड़ों में भी पाला परेशानी बढ़ा सकता है। शुक्रवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने के कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर———–अधि.,—–न्यून.
  • देहरादून——–20.7—–07.3
  • उत्तरकाशी—–17.6—–03.5
  • मसूरी———–15.0—–03.5
  • टिहरी———–15.4—–04.8
  • हरिद्वार——–22.3—–12.4    
  • जोशीमठ——-11.6—–02.8
  • पिथौरागढ,—–18.1—–03.3
  • अल्मोड़ा——–18.4—–02.8
  • मुक्तेश्वर——-16.4—–03.3  
  • नैनीताल——–14.7—–06.0
  • यूएसनगर——-16.4—–08.6
  • चम्पावत——–16.2—–00.6
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments