Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के लिए भारी साबित हो सकते हैं अगले चार दिन, तेज...

उत्तराखंड के लिए भारी साबित हो सकते हैं अगले चार दिन, तेज बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों के लिए एक दिन यलो अलर्ट व तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार के लिए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट है। पांच, छह व सात जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सात को पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों पर मलबा, कटाव होने, नदी नालों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments