Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सात शहरों में रही कोल्ड-डे कंडीशन

उत्तराखंड के सात शहरों में रही कोल्ड-डे कंडीशन

देहरादून। उत्तराखंड के मैदान से लेकर पहाड़ तक के शहर और कस्बे शीतलहर की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में हुई बर्फबारी व बारिश के चलते सोमवार को सात शहरों में कोल्ड-डे कंडीशन रही। यानी यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापतान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में देहरादून में 32.4 मिमी, टिहरी में 39.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कोल्ड-डे कंडीशन वाले शहरों में मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, जोशीमठ, मुक्तेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ शहर शामिल रहे। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे इन शहरों का तापमान और गिरने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा मसूरी में रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। दून की बात करें तो दोपहर करीब 12 बजे से बादल छाये रहने से शहर में दिन के समय भी कड़ाके की ठंड महससू की गई। 

शहर के कई क्षेत्रों में अलाव जलाकर लोग ठंड से बचते देखे गए। दोपहर करीब एक बजे से धूप खिलने के बाद ठंड से कुछ राहत महसूस की गई। शाम पांच बजे बाद एक बार फिर तेजी से तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हो गया। घने जंगल होने के कारण शहर से सटे एफआरआइ, गढ़ीकेंट, क्लेमेनटाउन क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे।

उधर, मसूरी में दिन के समय कुछ पर्यटक जरूर माल रोड पर नजर आए, लेकिन स्थानीय व्यापारी व आमजन बाजार में नहीं दिखे। जिससे अधिकतर सड़कें सूनी पड़ी थीं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दो दिन राज्य का मौसम परिवर्तशील रहेगा। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढऩे की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments