Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ दौरा स्थगित, सचिवालय में...

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ दौरा स्थगित, सचिवालय में अतिवृष्टि और आपदा प्रबंधन की करेंगे समीक्षा

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि और आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का केदारनाथ और रुद्रप्रयाग का भ्रमण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आज सचिवालय में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। बैठक में लोनिवि, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उत्तरखंड की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री धामी पहली बार केदरानाथ जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका ये दौरा रद करना पड़ा। आपको बता दें कि सीएम को यहां केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्था का जायजा था। इसके बाद दिन में वह रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत तिलवाड़ा में गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments