Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड कैबिनेट ने घसियारी कल्याण योजना को दी हरी झंडी

उत्तराखंड कैबिनेट ने घसियारी कल्याण योजना को दी हरी झंडी

इस योजना के धरातल पर उतरते ही पूरे राज्य में 7771 सेंटर बनाये जाएंगे जहाँ से गांवो तक पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध करवाया जाएगा। ये सेंटर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की तर्ज पर संचालित किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में पशुचारे की कीमत 15 रुपये प्रति किलो है । मुख्यमंत्री की इस योजना के बाद लगभग तीन रुपये किलो चारा मिलेगा।

इसके अंतर्गत सहकारिता विभाग के अनुसार पशुचारे के उत्पादन को बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में आठ हजार मीट्रिक टन उत्पादन हो रहा है जिसे बढाकर पचास हजार मीट्रिक टन किया जाएगा इसके लिए बाकायदा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

कुलमिलाकर देखा जाय तो मुख्यमंत्री की इस योजना से पशुपालन कर रही महिलाओं को खासी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments