Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड को कार्बन मुक्त बनाने का लिया संकल्प

उत्तराखंड को कार्बन मुक्त बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने प्रदेश को 2025 तक कार्बन मुक्त करने का संकल्प लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि 2025 तक राज्य को पूर्ण साक्षर करने, हर काॅलेज को ग्रीन केंपस बनाने, तंबाकू मुक्त, नशा मुक्त काॅलेज व टीवी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें अब कार्बन मुक्त प्रदेश का संकल्प भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने 2030 तक देश को कार्बन मुक्त करने के लिए जो कार्य सूची बनाई है उत्तराखंड इसमें पूरा साथ देगा। स्कूल काफलेजों में अगले 15 दिन जागरूकता अभियान चाए जाएंगे। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ द्वारा उर्जा संरक्षण नेट जीरो की ओर -सक्षम कार्यक्रम के तहत प्रदेश में आठ मई तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत उच्च शिक्षा मंत्री ने आईआईपी मोहकमपुर परिसर में की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments