Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति को लेकर...

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं संग कर रही बैठकें

देहरादून– उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को लगभग डेढ़ साल बाद प्रदेश के दौरे पर देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर अहम बैठक की।

जनवरी 2024 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून रैली के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है। दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नेताओं से सुझाव लिए और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, परगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित सभी वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। इसके बाद संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कुमारी सैलजा जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना है। कुमारी सैलजा का यह दौरा पार्टी में नई ऊर्जा और एकजुटता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments