Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड पीसीएस सदस्यों ने अपने 15 दिन का वेतन सीएम राहत कोष...

उत्तराखंड पीसीएस सदस्यों ने अपने 15 दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया

देहरादून। राज्य में कोरोना वायरस के लिए किए जा रहे बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उत्तराखंड पीसीएस (कार्यकारी शाखा) एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपने 15 दिन के वेतन की राशि सीएम राहत कोष में दी।
एसोसिएशन के द्वारा कोरोना वायरस जो कि वैश्विक महामारी बन चुका है। इससे निपटने को सरकार को सहयोग के लिए यह निर्णय लिया है। पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने मार्च 2020 के वेतन में से 15 दिन के वेतन की राशी सीएम राहत कोष में जमा करवाई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर योगेन्द्र यादव ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट करके इस बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ाई जीतने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होने कहा हर व्यक्ति समाज, राज्य और देश के लिए अपने दायित्व को समझकर किसी भी तरह योगदान करे तो इससे सामूहिकता के भाव को बल मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments