Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष...

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से किया मना

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भी सूचित कर दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने लंबी मशक्कत के बाद प्रदेश अध्यक्ष और नेता विधायक दल समेत महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ नेताओं की ताजपोशी के साथ ही चुनावी तैयारियों के मद्देनजर 10 समितियों की गुरुवार देर रात घोषणा की थी।

इसके तहत कांग्रेस घोषणापत्र समिति की कमान पूर्व मंत्री नवप्रभात को सौंपी गई। पूर्व सांसद महेंद्रपाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कुल 15 सदस्य शामिल किए गए हैं। हालांकि, शुक्रवार की सुबह उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments