भू-कानून संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड की बैठक में भू-कानून की मांग पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार द्वारा गठित भू-कानून समिति को सुझाव देने, मांग पत्र सौंपने के साथ ही 30 अक्तूबर को गांधी पार्क में धरना देने का निर्णय लिया गया। कहा कि भू-कानून संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी संगठन सरकार पर दबाव बनाएंगे।शनिवार को शहीद स्मारक पर बैठक में आंदोलनकारी जयदीप सकलानी व गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि पृथक राज्य का मकसद ही जल, जंगल, जमीन, रोजगार व संस्कृति के साथ पलायन को रोकना था, जो 21 वर्षों बाद भी जमीन पर नहीं दिखाई देता। राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व देव भूमि संगठन के आशीष नौटियाल ने कहा सभी संगठनों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीडी गुप्ता ने कहा कि भू-कानून संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड समिति को मांगपत्र व सुझाव दिया जाएगा। 30 अक्तूबर को सरकार को चेताने के लिए बड़ा धरना दिया जाएगा।
उत्तराखंड भू-कानून: संगठन एकजुट, सरकार पर बनाएंगे दबाव, 30 अक्तूबर को गांधी पार्क में देंगे धरना
RELATED ARTICLES

