Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 41 सेंटरों से होगा कोरोना टीकाकरण का आगाज , सरकार...

उत्तराखंड में 41 सेंटरों से होगा कोरोना टीकाकरण का आगाज , सरकार है पूरी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में 41 सेंटरों से कोरोना टीकाकरण का आगाज किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी है। टीकाकरण के शुभारंभ के लिए केंद्र से राज्य को कितनी वैक्सीन मिलती है। यह भी तय नहीं हुआ है।

लेकिन सरकार ने चार सौ से अधिक सेंटरों पर टीकाकरण की पूरी तैयारियां कर रखी है। वैक्सीन की उपलब्धता पर तीन दिन के भीतर पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों टीका लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का शुभारंभ करने के लिए पूरे प्रदेश में 41 सेंटरों का चयन किया गया। इसमें दून मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भी शामिल हैं। पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।
इसमें 2804 सरकारी और 2149 निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों का डाटा तैयार किया गया। कोरोना टीका को एक निश्चित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट का चयन किया गया। वहीं, टीकाकरण के लिए चार सौ से अधिक सेंटरों को पूरी तैयारी व व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments