Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, इन जिलों...

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments