Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम में बदलाव के आसार

उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम में बदलाव के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावनाओं के चलते अगले चार दिन मौसम में बदलाव के आसार हैं। शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 

मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशरू 29.9 व 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

हेमकुंड साहिब के निरीक्षण के लिए गया दल आधे रास्ते से लौटा
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस साल आस्था पथ पर शायद ही बर्फ देखने को मिलेगी। पिछले साल जहां आस्था पथ पर भारी बर्फ के साथ विशालकाय हिमखंड आए हुए थे, वहीं इस साल बहुत कम बर्फ है। हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है।

गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है।
 
पिछले साल आस्था पथ पर 150 से 200 फीट लंबे हिमखंड पसरे हुए थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को बर्फ भी कम ही देखने को मिलेगी। हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जमी है, जबकि बीते साल करीब 20 फीट बर्फ जमी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments