Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आ गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन? सैंपलों में डेल्टा...

उत्तराखंड में आ गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन? सैंपलों में डेल्टा प्लस कंफर्म

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने क्या उत्तराखंड में दस्तक दे दी है? दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग के दूसरे बैच की भी रिपोर्ट आ गई। इसमें नये वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, चिंता की बात है कि सभी सैंपलों में डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. शेखर पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार दहिया की अगुवाई में वॉयरोलॉजी लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी। पहले बैच में 18 सैंपलों की रिपोर्ट के बाद अब दूसरे बैच के 80 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं मिला, पर अभी भी सजग रहने की जरूरत है। दूसरे बैच में नैनीताल के 35, हरिद्वार के एक, टिहरी के दो, अल्मोड़ा के पांच और देहरादून के 37 सैंपल थे।

आठ आईएफएस के सैंपल भी थे शामिल 
लखनऊ और दिल्ली से ट्रेनिंग से लौटे आईएफएस संक्रमित पाए जाने के बाद उनके सैंपलों की भी जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई थी। आठ आईएफएस के सैंपलों की रिपोर्ट में भी पुराने वेरिएंट ही मिले हैं। इसकी रिपोर्ट आईडीएसपी और संस्थान को दे दी गई है।

उत्तराखंड में कोरोना के अब 174 सक्रिय मरीज हैं। अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 2, चमोली में 2, चंपावत में 8, देहरादून में 42, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 61, पिथौरागढ़ में 2, पौड़ी में 21, रुद्रप्रयाग में 2, यूएसनगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 एक्टिव मरीज है। संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments