Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज आए 17 कोरोना संक्रमित मामले

उत्तराखंड में आज आए 17 कोरोना संक्रमित मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 उत्तरकाशी चार रुद्रप्रयाग और एक हरिद्वार का है। ये सभी दिल्ली और हरियाणा से वापस लौटे हैं। पहले फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के फिजीशियन समेत चार डॉक्टर और 24 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 92लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 11 कर्मचारी टिहरी जिले की सीएचसी हिंडोलाखाल के हैं। हालांकि दून के सीएमओ बीसी रमोला का कहना है कि दून में इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमित होना शक पैदा कर रहा है। इसलिए शनिवार को सभी की दोबारा जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को प्रदेश में नए मामले सामने आए हैं।

उत्तरकाशी में 12 लोग कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर 16 जून को लिए गए सैंपल में से कुल 57 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त मिली है, जिनमें से 45 की रिपोर्ट नेगेटिव और 12 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें धारकोट चिन्यालीसौड़ में एक परिवार के दो लोग, जोगत के एक परिवार के चार और बड़ेथी और दशगी में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही मिश्र गांव डुंडा में एक ही परिवार के चार लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी हरियाणा और दिल्ली से लौटे हैं। फिलहाल, जिले में अबतक 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रुद्रप्रयाग में महिला समेत चार लोग संक्रमित

रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। इममें तीन पुरूष और एक महिला शामिल है, जो जखोली ब्लॉक के हैं। ये चारों 16 जून को दिल्ली से वापस लौटे थे, जिसके बाद से ही वे संस्थागत क्वारंटाइन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 17 जून को सैंपल टेस्ट के लिए श्रीनगर भेजा था। इन चारों को स्वास्थ्य विभाग आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर रहा है। आपको बता दें कि अब जिले में कोरोमा के कुल 56 मामले हो गए हैं।

रुड़की के युवक में कोरोना की पुष्टि

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के डबल फाटक निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक 12 जून को करनाल हरियाणा से वापस लौटा था। 18 जून को सिविल अस्पताल रुड़की में उसका सैंपल लिया गया था। ऋषिकेश एम्स में उसके सैंपल की जांच हुई, जिसमें युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चार डॉक्टरों समेत 17 स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हाल में कुछ डॉक्टरों समेत कुल 33 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजे गए थे, जिनमें से चार डॉक्टरों समेत 17 स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक वरिष्ठ फिजिशियन, एक रेडियोलॉजिस्ट और दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। वहीं, अन्य 13 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी मरीजों के सैंपल लेने के अलावा क्वारंटाइन सेंटरों और कोविड केयर सेंटर में लगी हुई थी। रोटेशन के आधार पर यह स्वास्थ्य कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। गाइडलाइन के हिसाब से पर काम कर रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments