Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज कोरोना के 412 मामले आए सामने

उत्तराखंड में आज कोरोना के 412 मामले आए सामने

देहरादून।  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को 412 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 131 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। इसके अलावा 124 ऊधमसिंह नगर, 66 नैनीताल, 27 देहरादून, 22 उत्तरकाशी, 25 टिहरी गढ़वाल, दस पौड़ी गढ़वाल, दो चंपावत तीन चमोली, एक-एक मामले रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में सामने आए हैं। वहीं, 432 पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जबकि सात की मौत हुई। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15529 हो गई है, जिनमें से 10912 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4355 मामले एक्टिव हैं, जबकि 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 55 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments