Tuesday, July 21, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज चेतावनी;...

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज चेतावनी; 98 सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। भूधंसाव और भूस्खलन के कारण सोमवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग, दो राज्य राजमार्ग समेत कुल 98 सड़कें बंद रहीं। देहरादून-मसूरी राज्य मोटर मार्ग भूधंसाव के कारण बंद हो गया, जबकि जिले में कुल 10 मार्ग बाधित हैं।

चमोली जिले में सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद है और 25 ग्रामीण सड़कें भी प्रभावित हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में 10, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में 14, नैनीताल में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में दो, चंपावत में तीन तथा टिहरी में नौ ग्रामीण सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments