Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज मैदानी इलाकों में शीत लहर की आशंका

उत्तराखंड में आज मैदानी इलाकों में शीत लहर की आशंका

देहरादून। मैदानी इलाकों में शनिवार को शीत लहर परेशानी का कारण बन सकती है। मौसम विभाग इसकी चेतावनी जारी की है।

मैदानी इलाकों में कई जगह शीत लहर चलने के आसार

मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कई जगह शीत लहर चलने के आसार हैं। कई क्षेत्रों में पाला भी पड़ सकता है। वहीं, देहरादून में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 04 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में भी साफ बना हुआ है मौसम

वहीं आज राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड में इजाफा हुआ। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी मौसम साफ बना हुआ है और चटख धूप खिली हुई है।

दिल्ली में शीत लहर ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में शीत लहर ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगले दो दिन भी इससे राहत की उम्मीद नहीं है। इस बार शीत लहर लगातार सातवें दिन जारी रही। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीत लहर दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन भी शीत लहर चली तो वर्ष 2008 का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा।

गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी

शुक्रवार शाम होते-होते गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 48 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी और सर्द हवाएं ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास कराएंगी। रविवार से मौसमी परिस्थितियों में बदलाव होगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments