Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, 36 घंटे बाद खुला छटांगाधार में...

उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, 36 घंटे बाद खुला छटांगाधार में यमुनोत्री हाईवे 

देहरादून। प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। राजधानी दून में आंशिक बादल आ सकते हैं। फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मैदानी जिलों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है।

भूस्खलन से छटांगाधार में यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद
यमुनोत्री हाईवे के छटांगाधार क्षेत्र में शनिवार देर रात को भारी भूस्खलन से यातायात ठप हो गया था। जिसे 36 घंटे बाद कड़ी मेहनत से जान जोखिम में डालकर मशीन ऑपरेटरों ने खोल दिया, लेकिन आवाजाही अभी भी जोखिम भरी बनी हुई है। मार्ग पर पहाड़ी से मलबा, बोल्डर गिरने का डर बना हुआ है।

हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से वाहनों को करीब 30 किमी घूमकर जाना पड़ रहा था। पहाड़ी से लगातार मलबा पत्थर गिरने के कारण एनएच विभाग हाईवे को खोलने के प्रयास में जुटा था।

ऑल वेदर रोड निर्मण कार्य के चलते शनिवार रात को छटांगाधार क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया था। इसे हटाने के लिए मौके पर मौजूद एनएच व निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने तत्काल प्रयास शुरू किए, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा पत्थर गिरने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

जिस कारण ठकराल, गीठ, बड़कोट, ओजरी, बडियार आदि क्षेत्रों के करीब 70-80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक कादिर अहमद ने बताया कि हाईवे के करीब बीस मीटर हिस्से पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments