Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज रात से कई जगह ओले और बिजली गिरने के...

उत्तराखंड में आज रात से कई जगह ओले और बिजली गिरने के आसार 

प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज देर रात से गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज रात से अगले 48 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
शनिवार को दिन में मौसम में सुधार हो सकता है। हालांकि रात को एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस से ज्यादातर जगहों के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।उन्होंने बताया कि पहाड़ी जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ सकता है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments