Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 493

देहरादून। प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 493 हो गई है। इनमें से 79 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले संक्रमितों में देहरादून में छह, हरिद्वार में सात और टिहरी गढ़वाल में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

राजधानी में बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी के तीन और आढ़तियों सहित कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इन सभी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निरंजनपुर मंडी में तीन और आढ़तियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।

मंडी परिषद अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंडी अधिकारी कर्मचारियों और आढ़तियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। मंडी के पहले से बंद हिस्से में दो पॉजिटिव मरीजों की दुकान है, जबकि एक मरीज की दुकान दूसरे हिस्से में होने के कारण सील की जा रही है।

आसपास की दुकानों को और पूरे मंडी परिसर को नए सिरे से सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments