Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 668 नए मामले, 11 संक्रमितों...

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 668 नए मामले, 11 संक्रमितों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राज्‍य में 668 नए मामले आए। जबकि 591 ठीक हुए। सबसे ज्‍यादा 225 देहरादून, 103 हरिद्वार, 69 ऊधमसिंह नगर से आए। इसके अलावा टिहरी और उत्‍तरकाशी से 54-54, 39 नैनीताल, 38 पौड़ी, 31 रुद्रप्रयाग, 21 पिथौरागढ1,18 चमोली जबकि छह मामले बागेश्‍वर से आए। वि‍भिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। वहीं अब तक राज्‍य में कुल 24629 पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें से 16573 स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। वर्तमान में 7640 एक्टिव केस हैं,जबकि 341 की मौत हो चुकी है।

535 मरीज डिस्चार्ज 

प्रदेश में 535 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें 292 ऊधमसिंह नगर, 154 देहरादून, 32 टिहरी, 30 उत्तरकाशी, छह चंपावत, चार चमोली, तीन पिथौरागढ़ और एक मरीज रुद्रप्रयाग से है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments