Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए दो कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 113

उत्तराखंड में आज सामने आए दो कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 113

देहरादून। प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। उत्तरकाशी जनपद में दिल्ली से लौटे युवक और हरिद्वार जनपद के रुड़की में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। वहीं, इनमें से अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं।

रुड़की में मोहनपुरा कालोनी निवासी संक्रमित युवक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। दून अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। साथ ही मोहनपुरा कालोनी को भी सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
उत्तरकाशी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज विगत 16 मई को दिल्ली से तीन लोगों के साथ आया था। तीनों में बुखार के लक्षण होने के बाद जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनमें एक 38 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बाकी दो लोगों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

उत्तराखंड में मंगलवार को संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 14 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पौड़ी में दो, ऊधमसिंह नगर में तीन, नैनीताल में सात, बागेश्वर जनपद में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments