Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 207 कोरोना संक्रमित मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए 207 कोरोना संक्रमित मामले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 207 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 7800 हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में 3134 केस एक्टिव हैं। 4538 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सोमवार को उत्तराखंड के 101 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। सोमवार को अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में पांच, चंपावत में दो, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंह नगर में एक, देहरादून में 38, हरिद्वार में 101, नैनीताल में 47 और पौड़ी में छह नए मामले सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के पांच जिलों में 330 इलाकों को पाबंद किया गया है। विगत एक माह में कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 से बढ़कर 330 पहुंच गई है। कुल कंटेनमेंट जोन में से हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 301 इलाकों को पाबंद किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments