Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 208 संक्रमित मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए 208 संक्रमित मामले

देहरादून। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे  हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फूट पड़ा। शाम तक आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 208 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह पहली बार है जब राज्य में इतनी अधिक संख्या में संक्रमित पाए गए हैं।

आज अल्मोड़ा में 21, नैनीताल में 82, बागेश्वर और टिहरी में आठ, देहरादून में 59, हरिद्वार में पांच , ऊधमसिंह नगर में पांच, नैनीताल, पौड़ी में तीन , उत्तरकाशीमें चार, रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित केस मिला है। आज मिले सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं।

इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 602 पहुंच गया है। इसमें 89 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज आए 100 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments