Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 33 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 33 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 749

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 749 हो गई है। वहीं इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं।

आज देहरादून में 21 और टिहरी में चार, हरिद्वार में तीन और नैनीताल पांच मरीज मिले हैं। देहरादून में मिले 11 मरीज प्रवासी हैं। जबकि सात मरीज आढ़ती के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिनमें से छह एक ही परिवार के हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक संक्रमित ऋषिकेश एम्स में मिला है। हरिद्वार, नैनीताल और टिहरी मे मिले मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को देहरादून समेत 11 जिलों में 208 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

नैनीताल जिले में 85 संक्रमित मरीज मिले। इसमें 80 लोग गुरुग्राम और दिल्ली से ट्रेन से आए थे। अन्य पांच संक्रमित मरीज दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए थे। देहरादून जिले में 64 संक्रमित मरीज मिले। इनमें क्वारंटीन किए गए 48 लोगों में संक्रमण मिला। जबकि दो मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments